आसमान में दिखा अद्धभुत नजारा (तस्वीरें में देखिए)

Edited By Updated: 30 Jul, 2015 04:40 PM

article

रोजमर्रा की जिंदगी में हमें रोज अजीबो-गरीब मामले सुनने को मिलते हैं। कुछ पर तो हमें यकीन आता है लेकिन कुछ मामलों पर विश्वास करना नामुमकिन है। ऐसा ही मामला जापान में भी सामने आया है।

ओसाकाः रोजमर्रा की जिंदगी में हमें रोज अजीबो-गरीब मामले सुनने को मिलते हैं। कुछ पर तो हमें यकीन आता है लेकिन कुछ मामलों पर विश्वास करना नामुमकिन है। ऐसा ही मामला जापान में भी सामने आया है। 

जापान के ओसाका में एक वीडियो इंटरनैट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें सफेद रंग के अजीब से गोले हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। यह गोले संख्या में 10 हैं। इस वीडियो में गोल आकार की ये चीजें हवा में तेजी से नाचती हुई नजर आ रही हैं। कई लोगों का मानना है कि हवा में तैरती ये चीजें यू.एफ.ओ. हो सकती हैं।

एक जापानी चैनल द्वारा अपलोड की गई इस वीडियो के बाद ऑनलाइन यूजर्स के बीच  एक बार फिर एलियंस की मौजूदगी पर नई बहस छिड़ गई है। 

आपको बता दें कि जून के महीने में लंदन में भी ऐसी ही दिखने वाली चीजें सामने आई थीं लेकिन उसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी। नासा ने जुलाई महीने में सबसे बड़े यू.एफ.ओ. की तस्वीरें कैद की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!