EU एजेंसी ने कहा- एस्ट्राजेनेका टीका सुरक्षित और प्रभावी, खून का थक्का जमने का खतरा नहीं

Edited By Updated: 19 Mar, 2021 12:38 AM

astrazeneca vaccine safe and effective no risk of blood clotting eu agency

यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस्ट्राजेनेका टीके से खून के थक्के जमने का खतरा नहीं है और इसके इस्तेमाल के फायदे खतरे से ज्यादा हैं। इसके साथ ही यूरोपीय देशों में इस टीके को लोगों को लगाए जाने का

लंदनः यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस्ट्राजेनेका टीके से खून के थक्के जमने का खतरा नहीं है और इसके इस्तेमाल के फायदे खतरे से ज्यादा हैं। इसके साथ ही यूरोपीय देशों में इस टीके को लोगों को लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह, इस टीके की खुराक लेने के बाद लाखों में से कुछ लोगों के शरीर में खून के थक्के जमने की खबरें आई थीं जिसके बाद कई यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका का टीका लगाए जाने पर रोक लगा दी थी। 
PunjabKesari
जर्मनी, फ्रांस और अन्य देशों ने कहा था कि वे टीके की खुराक देने से पहले ‘यूरोपियन मेडिकल एजेंसी' द्वारा इसकी मंजूरी देने का इंतजार करेंगे। एजेंसी के प्रमुख एमर कुक ने कहा, ‘‘हमारी वैज्ञानिक राय यह है कि यह टीका लोगों को कोविड-19 से बचाने में सुरक्षित और प्रभावी है।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!