49 लोगों की मौत... भारी बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, छात्रों से भरी बस भी बह गई

Edited By Updated: 11 Jun, 2025 09:27 PM

at least 49 killed in south africa floods

दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश, बर्फबारी और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक कम से कम 49 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में वे बच्चे भी शामिल हैं, जो स्कूल जाते समय बस हादसे में जान गंवा बैठे।

नेशनल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश, बर्फबारी और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक कम से कम 49 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में वे बच्चे भी शामिल हैं, जो स्कूल जाते समय बस हादसे में जान गंवा बैठे।

स्कूल बस बाढ़ में बह गई

मंगलवार सुबह पूर्वी केप प्रांत के डेकोलगनी गांव में एक स्कूल बस नदी में बह गई। इस बस में कुल 13 लोग सवार थे — छात्र, बस ड्राइवर और उसका सहायक। प्रांतीय सरकार के मुताबिक, इस हादसे में ड्राइवर, सहायक और 4 छात्रों की मौत हो गई है। 4 और लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश बचाव टीम कर रही है।

बर्फबारी, ठंडी हवाएं और बिजली गुल

पूर्वी केप बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं, कई इलाकों में बिजली चली गई है और सड़कों पर आवाजाही रुक गई है। ठंडी हवाओं और लगातार बारिश के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने जानकारी दी कि स्कूल बस से तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

पिछले साल भी हुई थी भारी तबाही

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ नई बात नहीं है। 2022 में भी डरबन और क्वाज़ुलु-नताल में आई बाढ़ में करीब 400 लोग मारे गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!