संयुक्त राष्ट्र  में चीन पर शिनजियांग उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न का लगा आरोप

Edited By Updated: 23 Mar, 2024 06:49 PM

china is persecution of uyghurs in xinjiang

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता शुनिची फुजिकी ने चीन पर  शिनजियांग में उइगर मुसलमानों का उत्पीड़न का...

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता शुनिची फुजिकी ने चीन पर  शिनजियांग में उइगर मुसलमानों का उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि  शिनजियांग जाने के लिए चीन की ओर से अनुमति नहीं दी जा रही। 

 

 शुनिची ने चीन की ओर से उइगर मुसलमानों की पहचान और संस्कृति को मिटाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यहां व्यापारिक केंद्र एक नजरबंदी गृह के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से तुरंत इसके खिलाफ कदम उठाने की अपील की है।

 

उन्होंने जांचकर्ताओं के लिए शिनजियांग तक पहुंच की व्यवस्था करने की अपील की। मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के साथ ही यातना, जबरन श्रम के आरोपों की व्यापक जांच का भी आह्वान किया। उन्होंने सदस्य देशों से शिनजियांग में जबरन श्रम से उत्पादित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाने की भी अपील की। उन्होंने निर्णायक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि उइगर समुदाय लगातार दमनकारी परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!