संयुक्त राष्ट्र के बाद G20 में भी रूस के समर्थन में उतरा चीन, यूक्रेन मु्द्दे चर्चा जताई आपत्ति

Edited By Updated: 15 Mar, 2022 05:16 PM

china supports russia on ukraine war at g 20 forum

रूस के यूक्रेन पर  हमले के बाद चीन हर मोर्चे पर रूस का साथ देकर उससे नजदीकी बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र में इस युद्ध की चर्चा पर प्रस्ताव के दौरान...

बीजिंगः रूस के यूक्रेन पर  हमले के बाद चीन हर मोर्चे पर रूस का साथ देकर उससे नजदीकी बढ़ा रहा है। संयुक्त राष्ट्र में इस युद्ध की चर्चा पर प्रस्ताव के दौरान चीन ने विरोध में वोट किया था।  इसके बाद चीन अब G20 के मंच पर भी  रूस के खिलाफ चर्चा के विरोध में खड़ा हो गया है।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन के मामले में जी-20 के मंच पर चर्चा उचित नहीं है। 

 

G20 में चीन समेत 20 देश हैं। अक्टूबर में बाली द्वीप के इंडोनेशियाई रिजॉर्ट में अगला सम्मेलन होने वाला है।  UN में भी रूस और यूक्रेन के मामले में चर्चा को लेकर जब प्रस्ताव रखा गया तो 15 में से 11 देशों ने इसके समर्थन में वोट किया था। रूस ने इसके विरोध में वोट किया। चीन और भारत ने इस मामले में वोटिंग से खुद को दूर रखा था। 

 

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में खबर यह भी है कि रूस के पास अब हथियारों की कमी हो रही है और यूक्रेन हथियार डालने को तैयार नहीं है। ऐसे में रूस ने चीन से मदद मांगी है। चीन रूस को हथियार दे सकता है। इससे पहले यूक्रेन ने NATO देशों से हथियार को लेकर मदद मांगी थी। जब पोलैंड अपने मिग 29 विमान देने को तैयार हो गया था तो इसपर अमेरिका ने भी आपत्ति जताई थी। वहीं रूस ने धमकी दी थी कि अगर कोई देश यूक्रेन का सहयोग करता है तो उसे युद्ध में शामिल माना जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!