फ्रांस कोविड की नई लहर से निपटने के लिए लॉकडाउन के बजाय बूस्टर खुराक लगाएगा

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 09:41 PM

france will apply a booster dose to deal with the new wave of covid

फ्रांस ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने के बजाय वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक लगाने का फैसला किया है। देश में पिछले कुछ

पेरिसः फ्रांस ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने के बजाय वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक लगाने का फैसला किया है। देश में पिछले कुछ दिनों से संक्रामक रोग के मामले बढ़ रहे है और रोज़ाना 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 पीड़ित लोगों की पुष्टि हो रही है। 

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि टीके की दूसरी और तीसरे खुराक के बीच की अवधि को छह महीने से कम करके पांच महीने कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के पास बूस्टर खुराक लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने के वास्ते टीकों का पर्याप्त स्टॉक है। 

वेरन ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने के नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीके की दूसरी खुराक लेने के सात माह के अंदर तीसरी खुराक नहीं लेने पर देश का कोविड पास अमान्य हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों में टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों की संख्या टीकाकरण करा चुके लोगों की तुलना में 10 गुना ज्यादा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!