गाजा में हमास ने तोड़ा युद्धविराम, रफ़ा में IDF जवानों पर की गोलीबारी

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 09:48 PM

hamas breaks ceasefire in gaza opens fire on idf soldiers in rafah

गाजा में चल रहे युद्धविराम (ceasefire) के बीच मंगलवार को हमास आतंकियों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इजरायली सेना (IDF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमास के लड़ाकों ने रफ़ा (Rafah) इलाके में इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की, जिससे...

इंटरनेशनल डेस्कः गाजा में चल रहे युद्धविराम (ceasefire) के बीच मंगलवार को हमास आतंकियों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इजरायली सेना (IDF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमास के लड़ाकों ने रफ़ा (Rafah) इलाके में इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की, जिससे क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ गया है।

फिर भड़का तनाव

इजरायली सेना के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब IDF की एक टुकड़ी रफ़ा के दक्षिणी इलाके में गश्त कर रही थी। अचानक हमास के आतंकियों ने छिपकर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमास का यह हमला युद्धविराम समझौते का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।

अक्टूबर में दो सैनिकों की हुई थी मौत

इससे पहले अक्टूबर के मध्य में रफ़ा क्षेत्र में हमास के आतंकियों ने दो इजरायली सैनिकों की हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी, हालांकि मध्यस्थ देशों की पहल पर अस्थायी युद्धविराम लागू किया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!