Edited By Anil dev,Updated: 14 Sep, 2021 05:57 PM
सोशल मीडिया के दौर में लोग आजकल फोन इतने व्यस्त रहते हैं कि आस-पास उनके क्या हो रहा है कुछ पता नहीं रहता।
इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया के दौर में लोग आजकल फोन इतने व्यस्त रहते हैं कि आस-पास उनके क्या हो रहा है कुछ पता नहीं रहता। कुछ ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला रोमानिया में देखा गया जहां एक महिला फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग में इतनी व्यस्त थी कि उसके जुड़वा बच्चे खेलते-खेलते 10वीं मंजिल से गिर गए और दोनों की मौत हो गई।
फेसबुक पर लाइव थी महिला
जानकारी मुताबिक एंड्रिया वायलेट पेट्रीस नाम की महिला अपने घर के एक कमरे में सोशल मीडिया चलाते-चलाते फेसबुक पर लाइव आ गई और लोगों से बात करने लगी। इस दौरान महिला के जुड़वा बच्चे रूम के बाहर खेल रहे थे। दोनों अपने खेल में मस्त थे और महिला फेसबुक पर लोगों से बात करने में व्यस्त थी। महिला फेसबुक लाइव में इतनी मशगूल थी कि उसके दोनों बच्चे दसवीं मंजिल से नीचे गिरे और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
लोग कर रहे महिला की आलोचना
आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर तुरंत पुलिस भी पहुंच गई। इतना होने के बावजूद भी महिला को पता नहीं चल पाया। आख़िरकार पुलिस ने ऊपर पहुंचकर महिला का दरवाजा खटखटाया तब जाकर महिला को पता लगा कि उसके बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सभी लोग महिला की आलोचना कर रहे है। लोगों का कहना है कि इस मां को बच्चों की हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।