ईरानी हमलों पर कुवैत का बड़ा दावा, बोला-दुश्मन के हमलों का दे रहे मुंहतोड़ जवाब

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 11:45 AM

kuwait say they are currently intercepting hostile aerial target

ईरानी हमलों के बीच कुवैत की सेना ने दावा किया है कि वह देश को निशाना बनाकर किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को लगातार नाकाम कर रही है। कतर ने भी एक हमले को विफल करने की बात कही, जबकि बहरीन और यूएई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुवैत ने दावा किया है कि उसकी सेना देश को निशाना बनाकर किए जा रहे इरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर रही है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव का असर अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। कुवैती सेना ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और देश की ओर आने वाले हमलों को बीच में ही विफल किया जा रहा है। हालांकि, सेना ने यह नहीं बताया कि कितने हमलों को रोका गया या उनसे कितना नुकसान हुआ। कतर में रविवार को विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने के बाद मिसाइल हमले के सायरन बज उठे।

 

🇰🇼🚀
تتصدى
حالياً القوات
المسلحة لأهداف
جوية معادية داخل
المجال الجوي الكويتي .
تنوه رئاسة الأركان العامة
للجيش أن أصوات الانفجارات
إن سمعت فهي نتيجة اعتراض
منظومات الدفاع الجوي للهجمات المعادية.

يرجى من الجميع التقيد بتعليمات الأمن والسلامة الصادرة عن الجهات المختصة.#الجهراءpic.twitter.com/yOARXg7G7l — اپۈ ڣىڝڵ ÂŁHÀRBĮ (@saleh_alharbi) July 12, 2026

कतर की सेना ने कहा कि उसने ईरान की ओर से किए गए एक मिसाइल हमले को हवा में ही नष्ट कर दिया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने लोगों को संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, बहरीन में भी मिसाइल हमले की चेतावनी के सायरन बजाए गए। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े (Fifth Fleet) का मुख्यालय स्थित है, जिससे वहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की आशंका को और बढ़ा दिया है।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!