पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, एक ही परिवार के 12 सदस्यों की मौत

Edited By Updated: 31 Aug, 2024 08:53 AM

landslide in pakistan kills 12 members of a family

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें एक घर ढह गया। इस हादसे में नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले के मैदान इलाके में घटी। पुलिस ने...

इंटरनेशनल डेस्क. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें एक घर ढह गया। इस हादसे में नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले के मैदान इलाके में घटी। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मीडिया के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और नौ बच्चे शामिल हैं।

पाकिस्तान में इन दिनों भारी मौसमी बारिश हो रही है। जुलाई से सितंबर तक पाकिस्तान में मॉनसून का मौसम रहता है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूरे देश में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि सिंध, उत्तर-पूर्व/दक्षिण बलूचिस्तान, उत्तर-पूर्व/मध्य पंजाब, पोतोहर क्षेत्र, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारी बारिश के कारण मुर्री, गलियात, मनसेहरा, कोहिस्तान, चित्राल, दीर, स्वात, शांगला, बुनेर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूस्खलन की आशंका है। इसके अलावा सिंध के तटीय क्षेत्र और उत्तर-पूर्व अरब सागर में एक 'भीषण' चक्रवाती तूफान आने की भी संभावना जताई गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!