अपनी मौत का सामान हाथ में लेकर पैदा हुआ ये बच्चा, देखें वायरल तस्वीरें

Edited By Updated: 26 May, 2019 03:31 PM

mother shares photos of her baby holding contraceptive coil

क्नोलॉजी ने इंसान को जितनी राहतें दी है उतनी ही मुसीबतें भी खड़ी की हैं।लेकिन एक महिला के लिए टेक्नोलॉजी की गलती उसके लिए वरदान बन गई...

लॉस एंजलिसः टेक्नोलॉजी ने इंसान को जितनी राहतें दी है उतनी ही मुसीबतें भी खड़ी की हैं।लेकिन एक महिला के लिए टेक्नोलॉजी की गलती उसके लिए वरदान बन गई ।  मामले की सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे । अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली लूसी हेलन कभी भी बच्चे नहीं चाहती थीं। इसके लिए उसने टेक्नोलॉजी का सहारा लेना उचित समझा और गर्भनिरोधक डिवाइस कॉपर टी का उपयोग किया।

PunjabKesari

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गर्भनिधक कॉपर टी रखवाने के ठीक 4 महीने बाद वो प्रेग्नेंट हो गई और पिछले सप्ताह उसने एक खूबसूरत से बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात यह कि जब बच्चे का जन्म हुआ तो उसके हाथ में उसकी मौत का सामान गर्भनिरोधक डिवाइस पकड़ी हुई थी। क्यूट से बच्चे की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

PunjabKesari

लूसी ने फोटो  शेयर की है, जिसका कैप्शन है “Mirena Fail!” डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन भी बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा है। इस फोटो को अबतक 70 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।इंटरव्यू के दौरान लूसी कहती हैं कि इस बच्चे को हमने प्लान नहीं किया था, लेकिन इसके जन्म की उन्हें असीम खुशी है। पहले कभी खुद को इतना खुशनसीब महसूस नहीं किया। गौरतलब है कि  मामला पुराना  है लेकिन बच्चे की तस्वीरें अब भी वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!