जेलेंस्की का दावाः रूस दे रहा ईरान को अमेरिका की खुफिया जानकारी, US बेस की सैटेलाइट तस्वीरें की लीक

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 03:06 PM

zelenskyy claims russia took satellite images of us air bases in gulf

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरें लेकर ईरान की मदद की। उन्होंने रूस पर प्रतिबंध हटाने पर सवाल उठाए और चेताया कि इससे वैश्विक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

International Desk: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरें लेकर ईरान की मदद की। उन्होंने रूस पर प्रतिबंध हटाने पर सवाल उठाए और चेताया कि इससे वैश्विक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने 24 से 26 मार्च के बीच कई महत्वपूर्ण ठिकानों की तस्वीरें लीं। इनमें Prince Sultan Air Base, Al Udeid Air Base, Incirlik Air Base और कुवैत व सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों के इलाके शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि बार-बार की गई इस तरह की निगरानी आमतौर पर हमले की तैयारी का संकेत होती है। इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि जब रूस इस तरह की गतिविधियों में शामिल है, तो उस पर से प्रतिबंध क्यों हटाए जा रहे हैं।जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यह स्थिति पश्चिमी देशों और मिडिल ईस्ट की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उनके अनुसार, रूस की यह भूमिका दिखाती है कि वह क्षेत्रीय संघर्ष को और बढ़ा सकता है।

 

इस बीच, Ukraine खुद को एक रक्षा तकनीक केंद्र के रूप में पेश कर रहा है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम में काफी प्रगति की है और वह मिडिल ईस्ट देशों के साथ इस तकनीक को साझा कर रहा है। यूक्रेन ने Saudi Arabia और Qatar के साथ 10 साल के समझौते भी किए हैं, जिनमें रक्षा उत्पादन और ऊर्जा सहयोग शामिल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!