गुलाब जामुन पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई घोषित

Edited By Updated: 08 Jan, 2019 02:52 PM

pakistan elects the gulab jamun as its national sweet on twitter

भारत, बांग्लादेश, नेपाल में लोकप्रिय गुलाब जामुन को पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय मिठाई घोषित कर दिया है। हालांकि लोगों की राय इससे थोड़ी अलग है और वे इस घोषणा से ज्यादा खुश नहीं हैं....

पेशावरः भारत, बांग्लादेश, नेपाल में लोकप्रिय गुलाब जामुन को पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय मिठाई घोषित कर दिया है। हालांकि लोगों की राय इससे थोड़ी अलग है और वे इस घोषणा से ज्यादा खुश नहीं हैं। जलेबी और बर्फी भी इस दौड़ में थीं, लेकिन गुलाब जामुन की लोकप्रियता ने उसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई बना दिया।
PunjabKesari
हाल ही में राष्ट्रीय मिठाई की खोज में पाकिस्तान की सरकार ने ट्विटर पर नागरिकों से यह पूछने का फैसला किया कि उपरोक्त में से वे किसे देश की राष्ट्रीय मिठाई के रूप में किसे चुनेंगे। गुलाब जामुन को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो स्पष्ट विजेता के रूप में उभरा।

 

जलेबी दूसरे स्थान पर रही। लगभग 15,000 लोगों ने इस पोल में मतदान किया। गुलाब जामुन को 47%, जलेबी को 34% और बर्फी को 19% वोट मिले। सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद इसे 'कौमी मिठाई' घोषित किया गया।
PunjabKesari
हालांकि, पाकिस्तान में कई लोगों ने 'एकतरफा' राष्ट्रीय मिठाई पोल पर नाराजगी जताई और कहा कि मतदान 'अनुचित' और 'धांधली' से भरा था। असहमति का उनका कारण यह था कि सरकार ने मतदान केवल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था।

PunjabKesari

कई लोगों ने कहा कि जलेबी और बर्फी, गुलाब जामुन के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते क्योंकि सरकार के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट के केवल 4.28 लाख फॉलोअर्स हैं। बताते चलें कि पाकिस्तान में करीब 3.5 करोड़ लोग सोशल मीडिया में सक्रिय हैं। मिठाई प्रेमियों ने कहा कि सरकार को पोल को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी पोस्ट करना चाहिए था। स्थानीय समाचार वेबसाइट समा पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कई लोग यह कहते हुए दिख रहे हैं कि मिठाई सर्वे नामंजूर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!