पानी संकट के बीच भीषण गर्मी ने पाकिस्तान को किया बेहाल, पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Edited By Updated: 11 Jun, 2025 09:57 PM

pakistan is suffering due to severe heat amidst water crisis

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीएमडी के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों तक लू चलने की संभावना है।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीएमडी के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों तक लू चलने की संभावना है। 

लाहौर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा 
उसने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भक्कर, नूरपुर थल, गुजरांवाला, हाफिजाबाद, लय्याह और मंडी बहाउद्दीन में 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान दर्ज किया गया। लाहौर में बुधवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि ये चरम स्थितियां वर्तमान में चल रही लू का हिस्सा हैं, जो 13 जून तक जारी रहने की संभावना है तथा पूरे क्षेत्र में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा। 

लोगों को हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह
पंजाब सरकार ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वे अधिक पानी पिएं, अधिक गर्मी के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचें तथा बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों जैसे समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पंजाब सरकार ने लोगों को हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!