पाकिस्तान: यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, 1 व्यक्ति की मौत व कई यात्री घायल

Edited By Updated: 17 Aug, 2025 11:26 AM

passenger train derails in pakistan s punjab 1 killed

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली...

Peshawar: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली। ‘जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना प्रांत के लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुई।

 

घटना के समय ट्रेन पेशावर से कराची जा रही थी। कम से कम 19 घायल यात्रियों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट में लोधरान की उपायुक्त डॉ. लुबना नजीर के हवाले से बताया गया है कि दो अन्य यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना का सही कारण अभी ज्ञात नहीं है।'' उन्होंने बताया कि इस रेलवे लाइन पर रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!