चर्च में भयानक मंजर: लाइव प्रार्थना सभा दौरान पादरी पर आ गिरा विशाल क्रूस, सिर चकनाचूर होने से गई जान (Video)

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 05:06 PM

priest in ecuador dies after crucifix falls on him during livestreamed mass

इक्वाडोर के ग्वायाकिल में कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी की प्रार्थना सभा के दौरान मौत हो गई। वह वेदी के पीछे खड़े थे, तभी दीवार पर लगा विशाल क्रूस उनके सिर के पिछले हिस्से पर गिर पड़ा। घटना का सीधा प्रसारण हो रहा था। चर्च...

 

Quito: इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर में रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी की मौत हो गई। वह वेदी के सामने खड़े होकर प्रार्थना करा रहे थे, तभी पीछे दीवार पर लगा विशाल क्रूस अचानक उन पर गिर पड़ा। उस समय प्रार्थना सभा का सीधा प्रसारण भी हो रहा था। अमेरिकी समाचार संस्थान एनबीसी न्यूज के अनुसार, घटना के समय पादरी श्रद्धालुओं की ओर मुंह करके वेदी के पीछे खड़े थे। उन्हें पीछे लगे क्रूस के गिरने का आभास नहीं हुआ। अचानक क्रूस उनके सिर के पिछले हिस्से पर आ गिरा।

 

Catholic priest Patricio Alfredo Sánchez Molinari was killed when a crucifix fell on him during a service in Ecuador. Congregants tried to help, but he died from his injuries. https://t.co/u2b4DaZPok

— Breaking911 (@Breaking911) October 18, 2026

घटना का वीडियो प्रार्थना सभा के सीधे प्रसारण के दौरान बनाया गया था। बाद में प्रसारण का वीडियो हटा दिया गया। एनबीसी न्यूज ने बताया कि उसने घटना के वीडियो की समीक्षा की थी।  ग्वायाकिल के महाधर्मप्रांत ने पादरी की मौत की पुष्टि की। पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी केंद्रीय धर्मक्षेत्र के चर्च ऑफ परपिचुअल रिलीफ में पादरी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।  महाधर्मप्रांत ने शोक संदेश में कहा कि पादरी अब परमपिता के धाम चले गए हैं और उनकी महिमा का आनंद ले रहे हैं।इस घटना से चर्च समुदाय में शोक फैल गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!