आखिर ब्रिटेन लौट आए प्रिंस हैरी और मेगन, अमेरिका छोड़ने की बड़ी वजह आई सामने

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 02:14 PM

prince harry meghan and children return to britain after six years in us

प्रिंस हैरी और मेगन ब्रिटेन लौट आए हैं। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, उनके बच्चों आर्ची और लिलिबेट की सितंबर में शुरू होने वाली पढ़ाई उनकी वापसी की प्रमुख वजह है। परिवार कॉट्सवोल्ड्स में रह सकता है। रिपोर्टों में छह महीने से दो साल तक ब्रिटेन में रहने...

London: प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे। ब्रिटिश मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि हैरी अपने बच्चों आर्ची और लिलिबेट के अगले महीने शुरू होने वाले नए स्कूल सत्र के लिए ब्रिटेन लौटे हैं। हैरी और मेगन के कैलिफोर्निया से निजी विमान से बर्मिंघम हवाईअड्डे पहुंचने की खबर है। माना जा रहा है कि परिवार लंदन के बाहर सुरम्य कॉट्सवोल्ड्स इलाके में स्थित एक निजी संपत्ति में रहेगा। ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, ''यह ऐसी बात नहीं है जिस पर हम टिप्पणी करें।'' 'द डेली टेलीग्राफ' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ''वे कितने समय तक रहेंगे? मुझे नहीं पता, लेकिन यह लंबा समय होगा। छह महीने, एक साल, दो साल... कौन जानता है।''

 

अखबार के मुताबिक, दंपति की योजना एक ''अंतरराष्ट्रीय'' परिवार के रूप में रहने की है और वे अमेरिका तथा पुर्तगाल में अपने घर बरकरार रखेंगे। सात वर्षीय प्रिंस आर्ची और पांच वर्षीय प्रिंसेस लिलिबेट सितंबर में शुरू होने वाले शरद ऋतु सत्र से एक ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई करेंगे। हैरी और मेगन के ब्रिटेन लौटने की खबर पिछले सप्ताह आई थी। उस समय बकिंघम पैलेस ने कहा था कि वह शाही परिवार के 'नॉन वर्किंग' सदस्यों से संबंधित घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं करता। समझा जाता है कि हैरी के पिता और ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स को इस महीने की शुरुआत में दंपति की योजना के बारे में जानकारी दी गई थी। पिछले महीने ग्लॉस्टरशायर स्थित चार्ल्स के हाईग्रोव आवास में आयोजित एक ''निजी पारिवारिक कार्यक्रम'' के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी। उस अवसर पर चार्ल्स ने कई वर्षों बाद अपने दोनों पोते-पोतियों से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि महाराजा चार्ल्स अपने छोटे बेटे और उसके परिवार से निजी तौर पर मिलने के अवसर का स्वागत करेंगे।

 

हालांकि, उनकी भूमिका और हैसियत निजी नागरिकों के रूप में ही रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हैरी पहले अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते रहे हैं और उच्च स्तर की सशस्त्र सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने कानूनी रास्ता भी अपनाया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कहा है कि उनकी सुरक्षा ''निजी मामला'' होगी। वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार की सुरक्षा व्यवस्था ''कड़ी और आनुपातिक'' है। हालांकि, ब्रिटेन में हैरी और उनके परिवार के लिए किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और उसका खर्च कौन उठाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अपनी चर्चित आत्मकथा 'स्पेयर' में हैरी ने कहा था कि उन्होंने शाही जीवन की पाबंदियों से बचने के लिए ब्रिटेन छोड़ा था। महल के अधिकारियों पर अपनी पत्नी के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!