पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा ने नियंत्रण रेखा का दौरा किया

Edited By Updated: 21 Oct, 2020 11:35 PM

pti international story

इस्लामाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया जहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की और इस दौरान उन्हें सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि जनरल बाजवा ने नियंत्रण रेखा से लगे चांब सेक्टर में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। बयान में कहा गया कि जनरल बाजवा को नवीनतम अभियानगत स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन शामिल है।

पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान सेना प्रमुख ने सतर्कता और अभियानगत तैयारियों के लिए उनकी प्रशंसा की।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!