मक्‍का की ओर बढ़ रही आफत, भारी तबाही का खतरा ! अलर्ट जारी

Edited By Updated: 25 Jan, 2025 07:16 PM

red alert issued for heavy rains in makkah region

दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था का केंद्र मक्‍का एक बार फिर गंभीर मौसम संकट का सामना करने वाला है। सऊदी अरब में मौसम खराब होने की...

Dubai: दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था का केंद्र मक्‍का एक बार फिर गंभीर मौसम संकट का सामना करने वाला है। सऊदी अरब में मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है, जिसमें बर्फबारी, बाढ़ और अब भारी बारिश के साथ ओले गिरने का खतरा है। मौसम विभाग ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है।  

 

साल भर आते हैं करोड़ों श्रद्धालु 
मक्‍का और मदीना, इस्लामिक दुनिया के पवित्र स्थल हैं, जहां हर साल लाखों मुसलमान हज और उमरा करने आते हैं। हज के दौरान इन शहरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इबादत करने के लिए आते हैं और यहां कई दिन बिताते हैं।  

 

 रेगिस्‍तान में बाढ़, दिल दहला देने वाली स्थिति 
सऊदी अरब, जो अपने गर्म और रेगिस्तानी इलाके के लिए जाना जाता है, पिछले कुछ समय से अजीब मौसम का सामना कर रहा है। पहले यहां बर्फबारी हुई, फिर बाढ़ ने शहरों को अपनी चपेट में लिया और अब एक बार फिर मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। जनवरी में, मक्‍का और मदीना में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई थी, जिससे सड़कें, गाड़ियां और घर पानी में डूब गए थे।  

 

 तेज बारिश, ओले और हवाएं 
सऊदी अरब के मौसम विभाग ने पवित्र शहर मक्‍का, मदीना, रियाद और आसपास के इलाकों के लिए भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पूरे देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के जाजान, असीर और अल बहा में भी बारिश हो सकती है, और पूर्वी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।  

 

 सतर्कता की अपील 
मौसम विभाग ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाढ़ की चपेट में आ सकते स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। सऊदी नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है।  

 

 जून में हुईं 1300 मौतें 
सऊदी अरब में जून में आई भीषण हीटवेव के कारण 1,300 से ज्यादा लोग मौत के शिकार हो गए थे, खासकर हज यात्रा के दौरान। अब एक बार फिर मौसम के इस बदलाव से खतरा बढ़ गया है, जिससे नागरिकों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!