ट्रंप की धमकी पुतिन पर बेअसरः यूक्रेन में रूसी हमलों का तूफान, 143 ठिकाने किए तबाह व कई गांवों पर कब्ज़ा

Edited By Updated: 24 Aug, 2025 03:02 PM

russia captures two more villages in ukraine s donetsk

रूस-यूक्रेन युद्ध में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित दो बस्तियों  सेरेड्ने और क्लेबन बाइक पर कब्जा कर लिया है...

International Desk: रूस-यूक्रेन युद्ध में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित दो बस्तियों  सेरेड्ने और क्लेबन बाइक पर कब्जा कर लिया है। मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों के अभियानों का हिस्सा थी।रूसी मंत्रालय ने कहा कि सेना ने पिछले 24 घंटों में  यूक्रेनी सैन्य औद्योगिक ठिकानों पर हमला किया।143 अस्थायी सैन्य ठिकानों और विदेशी लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाया।  रूसी वायु रक्षा ने 160 ड्रोन और 4 निर्देशित हवाई बम मार गिराए।यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की कोशिशें चल रही हैं।

 

ट्रंप की शांति पहल और चेतावनी 
अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं।  हाल ही में उन्होंने  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और  यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि दो हफ्तों के भीतर शांति समाधान नहीं निकला, तो वे रूस पर नए प्रतिबंध  लगाएंगे।

 

जेलेंस्की की कूटनीतिक बातचीत 
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को  दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे पुतिन से किसी भी तरह की सीधी वार्ता करने को तैयार हैं।  एक्स (Twitter) पर पोस्ट में जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने रामफोसा को वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई अपनी बैठक और अन्य कूटनीतिक प्रयासों की जानकारी दी।  जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि  “मास्को युद्ध को लंबा खींचने की कोशिश कर रहा है।” 

 

 मास्को की प्रतिक्रिया
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पुतिन और जेलेंस्की की संभावित मुलाकात के लिए  कोई निश्चित एजेंडा तय नहीं है। उन्होंने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वह हर प्रस्ताव को नकारते रहे हैं।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!