पुतिन पर नहीं ट्रंप की धमकियों का असर: ईरान के नए सुप्रीमो मोजतबा को दी बधाई, बोले-"रूस आपके साथ"

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 11:52 AM

putin congratulates mojtaba khamenei on appointment as iran s new leader

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व को समर्थन देने का वादा किया। यह कदम अमेरिका की चेतावनियों के बावजूद उठाया गया। पुतिन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मोजतबा अपने पिता अली खामेनेई...

International Desk: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रूस ने ईरान के नए नेतृत्व के प्रति खुला समर्थन जताया है। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट करेंगे। क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस तेहरान के साथ अपनी एकजुटता बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आप अपने पिता के कार्यों को सम्मान के साथ जारी रखेंगे और मुश्किल हालात में ईरान के लोगों को एकजुट करेंगे।”

 

पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस ईरान के साथ अपने “पक्के समर्थन” और मित्रता को जारी रखेगा। पुतिन दुनिया के उन पहले नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनने पर बधाई दी है। यह कदम ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के नए नेतृत्व को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखेगा। iqjlny uw kf  ईरान के लंबे समय तक सर्वोच्च नेता रहे Ali Khamenei की 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हमलों के दौरान मौत हो गई थी।

 

इसके बाद से उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने की चर्चा तेज थी और अंततः उन्हें इस पद पर चुना गया। विश्लेषकों के अनुसार पुतिन का यह संदेश संकेत देता है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच रूस ईरान के साथ अपने रणनीतिक संबंध मजबूत बनाए रखना चाहता है। इस घटनाक्रम से वैश्विक राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है, जिसमें अमेरिका, इजराइल, रूस और ईरान के बीच टकराव और कूटनीति दोनों तेज हो सकते हैं।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!