यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर रूस ने कही ये बात

Edited By Pardeep,Updated: 06 May, 2022 10:08 PM

russia said this about the use of nuclear weapons against ukraine

रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियार तैनात करने का उसका कोई इरादा नहीं है। एक दिन पहले अमेरिका में रूस के शीर्ष राजनयिक ने पश्चिमी देशों के अधिकारियों पर ‘‘निराधार'''' आरोप लगाने के लिए निशाना साधा था। रूस के विदेश

मास्कोः रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियार तैनात करने का उसका कोई इरादा नहीं है। एक दिन पहले अमेरिका में रूस के शीर्ष राजनयिक ने पश्चिमी देशों के अधिकारियों पर ‘‘निराधार'' आरोप लगाने के लिए निशाना साधा था। रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने कहा, ‘‘रूस इस सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता और इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।'' 

जैतसेव ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिमी देश ‘‘उकसावे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं'' और रूस को ‘‘मीडिया में दुष्प्रचार और जमीन पर किसी भी घटनाक्रम के लिए तैयार रहना होगा।'' अमेरिका में रूस के राजदूत एनातोली एंतोनोव ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमारे देश की परमाणु नीति पर रूसी अधिकारियों के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।'' 

एंतोनोव ने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन की स्थिति से ‘‘गैर जिम्मेदाराना'' तरीके से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के रुख और लगातार यूक्रेन को दी जा रही मदद से परमाणु युद्ध को लेकर तनाव भड़काया जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन' के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव और रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने भी इस सप्ताह कहा था कि मास्को पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!