यूक्रेन मामले में रूस के खिलाफ UN कोर्ट में सुनवाई शुरू, पुतिन ने आरोप किए खारिज

Edited By Updated: 07 Mar, 2022 06:05 PM

russia snubs un court hearings in case brought by ukraine

यूक्रेन मामले में रूस के खिलाफ UN कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। हालांकि रूस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है...

 इंटरनेशनल डेस्कः  यूक्रेन मामले में रूस के खिलाफ UN कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। हालांकि  रूस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कुछ इलाकों से नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिये संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद रूसी सेनाओं द्वारा यूक्रेन के शहरों पर बमबारी किए जाने के बीच विनाशकारी युद्ध को रोकने के कानूनी प्रयासों के तहत संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में सोमवार को कीव और मॉस्को के वकील अपनी-अपनी दलीलें रख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय अपने मुख्यालय, पीस पैलेस में दो दिवसीय सुनवाई कर रहा है।

 

रूस को हमले रोकने का आदेश देने के यूक्रेन के अनुरोध पर उसके न्यायाधीश सुनवाई कर रहे हैं। यूक्रेन सोमवार को सुबह अपनी दलीलें पेश करने वाला है और रूस मंगलवार को जवाब दे सकता है। यूक्रेन ने अदालत से कहा है कि वह रूस को 24 फरवरी को शुरू किए गए “सैन्य अभियानों को तुरंत निलंबित” करने का आदेश दे। रूस के मुताबिक इस हमले का कथित उद्देश्य लुहान्स्क और दोनेत्स्क के अलगाववादी पूर्वी क्षेत्रों में ‘नरसंहार' की रोकथाम और उसके लिये सजा देना है। यूक्रेन की याचिका पर कुछ दिनों के भीतर निर्णय की उम्मीद है, हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि क्या रूस अदालत की तरफ से जारी होने वाले किसी भी आदेश का पालन करेगा?

 

 इस बीच  रूस ने सुनवाई को खारिज कर दिया। यूक्रेनी प्रतिनिधि एंटोन कोरीनेविच ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों से कहा, “रूस को रोका जाना चाहिए और इसे रोकने में अदालत की भूमिका है।” अदालत के ‘पीस पैलेस' मुख्यालय में ‘ग्रेट हॉल ऑफ जस्टिस' में यूक्रेन के अनुरोध पर हो रही सुनवाई के दौरान रूस की सीटें खाली थीं। यूक्रेन ने अदालत से मॉस्को को अपने हमले को रोकने का आदेश देने का अनुरोध किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!