स्लोवाकिया अदालत का कड़ा फैसलाः प्रधानमंत्री फिको पर हमला करने वाले को 21 साल जेल

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 03:23 PM

slovakia pm s attacker found guilty of terrorism sentenced to 21 years

स्लोवाकिया की अदालत ने प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर 15 मई 2024 को किए गए हमले के आरोपी जुराज सिंटुला को दोषी ठहराते हुए 21 साल जेल की सजा सुनाई। हमला हैंडलोवा शहर में हुआ था, जिसमें फिको को पेट में गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था...

 International Desk: स्लोवाकिया की एक अदालत ने मंगलवार को एक व्यक्ति को आतंकवादी हमले का दोषी ठहराया तथा उसे पिछले वर्ष स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हत्या के प्रयास के मामले में 21 वर्ष जेल की सजा सुनाई। जुराज सिंटुला पर 15 मई 2024 को फिको पर गोली चलाने का आरोप था। प्रधानमंत्री जब ब्रातिस्लावा की राजधानी से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित हैंडलोवा शहर में एक सरकारी बैठक के बाद समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे तब उन पर गोली चलाई गयी थी।

 

मध्य शहर बांस्का बिस्त्रिका स्थित विशेष आपराधिक न्यायालय ने यह सजा सुनाई। सिंटुला और अभियोजक अभी भी इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। सिंटुला (72) को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसे सलाखों के पीछे रहने का आदेश दिया गया। जांचकर्ताओं द्वारा पूछताछ किए जाने पर सिंटुला ने "आतंकवादी" होने के आरोप से इनकार किया। फिको को पेट में गोली लगी थी और उन्हें हैंडलोवा से पास के बांस्का बिस्त्रिका के एक अस्पताल ले जाया गया। वह अब ठीक हो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!