श्रीलंका: आईएस व अल कायदा समेत 11 कट्टर इस्लामी संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Updated: 16 Apr, 2021 01:27 AM

sri lanka ban on 11 hardcore islamic organizations including is and al qaeda

श्रीलंका सरकार ने देश में चरमपंथी गतिविधियों से जुड़े होने के कारण इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल कायदा समेत 11 कट्टर इस्लामी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने विशेष राजपत्र अधिसूचना

कोलंबोः श्रीलंका ने आईएस और अलकायदा समेत कुल 11 आतंकी/विद्रोही समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश के लिए इन संगठनों को खतरा माना गया है। प्रतिबंध देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर लगाया गया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आतंकवाद निरोधक (अस्थायी) प्रावधान अधिनियम के तहत जारी अधिसूचना में कहा है कि इन मामलों में दोषी पाए जाने पर 10 से 20 साल की सजा हो सकती है। 
PunjabKesari
श्रीलंका में जिन संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें अलकायदा, आईएसआईएस के अलावा इस्लामिक स्टूडेंट मूवमेंट सहित स्थानीय मुस्लिम समूह भी शामिल है। 
PunjabKesari
बता दें कि वर्ष 2019 में ईस्टर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंका सरकार ने स्थानीय जिहादी समूह नेशनल तौहीद जमात तथा दो अन्य संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया था। राष्ट्रपति की तरफ से गठित पैनल ने उन मुस्लिम विद्रोही संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी जो बौद्ध बहुल देश में कट्टरपंथ की वकालत करते हैं।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!