इन देशों में कंडोम का इस्तेमाल करने पर लगा है बैन, खरीदने और बेचने वालों पर...

Edited By Updated: 30 Aug, 2025 07:21 PM

there is a ban on using condoms in these countries

दुनिया के ज्यादातर देश सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कंडोम जैसे साधनों के इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आज भी कंडोम पर पाबंदी लगी हुई है। इन देशों में यह रोक सिर्फ धार्मिक आस्था की वजह से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और...

नेशनल डेस्क: दुनिया के ज्यादातर देश सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कंडोम जैसे साधनों के इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आज भी कंडोम पर पाबंदी लगी हुई है। इन देशों में यह रोक सिर्फ धार्मिक आस्था की वजह से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी कारणों से भी कायम है। कई देशों में तो दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे इसे न बेचें। आइए जानते हैं कि कौन से देशों में कंडोम के इस्तेमाल को अपराध मानते हैं और वहां ऐसा क्यों है।

कंडोम पर पाबंदी वाले देश

अफग़ानिस्तान: अफग़ानिस्तान में तालिबान सरकार ने कंडोम के इस्तेमाल और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। तालिबान का मानना है कि कंडोम का उपयोग इस्लाम के मूल्यों के खिलाफ है। वहां दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे इसे न बेचें। इस पाबंदी से सुरक्षित यौन संबंध और यौन रोगों से बचाव के प्रयासों को भारी नुकसान हुआ है।

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में सरकार का दावा है कि कंडोम के इस्तेमाल से समाज में अनैतिक संबंध और व्यभिचार को बढ़ावा मिलता है। इसी वजह से यहां कंडोम की बिक्री और उपयोग को सीमित कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि यह सामाजिक नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है।

नाइजीरिया: नाइजीरिया में कंडोम का प्रचार करना एक तरह से गैर-कानूनी माना जाता है। यहां बाज़ार में मिलने वाले कंडोम की गुणवत्ता (क्वालिटी) बेहद खराब होती है, जिसके कारण लोग इनका इस्तेमाल करने से हिचकते हैं। नतीजतन, सुरक्षित यौन संबंध को लेकर लोगों में जागरूकता बहुत कम है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।

उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन देश की आबादी बढ़ाने पर ज़ोर दे रहे हैं। इसी कारण, यहां कंडोम के उत्पादन और इस्तेमाल दोनों पर पाबंदी है। सरकार का मानना है कि कंडोम का उपयोग देश की जनसंख्या नीति के ख़िलाफ़ है।

फ़िलीपींस: फिलीपींस में कैथोलिक चर्च का प्रभाव बहुत ज़्यादा है। चर्च का मानना है कि कंडोम का इस्तेमाल प्राकृतिक नियमों और धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ़ है। इसी वजह से सरकार ने यहां कंडोम के उपयोग पर सख़्त नियम लागू किए हैं, जिससे सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों में बाधा आती है।

ज़ाम्बिया: ज़ाम्बिया में भी ईसाई धर्म का गहरा असर है। इस देश में कंडोम का इस्तेमाल करना कमजोर चरित्र की निशानी माना जाता है। यह सामाजिक सोच सुरक्षित यौन संबंधों के बारे में जागरूकता फैलाने में बड़ी रुकावट पैदा करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!