72 घंटे में बनती है यह आइसक्रीम पेस्ट्री

Edited By Updated: 01 Jan, 2018 10:21 AM

this ice cream pastry is made in 72 hours

आइसक्रीम या पेस्ट्री खाना किसे पसंद नहीं होता। बच्चे हों या बड़े इन दोनों चीजों को देखकर सभी के मुंह में पानी जरूर आ जाता है। दुनियाभर में अलग-अलग तरीकों से आइसक्रीम और पेस्ट्री बनाई जाती है। लिहाजा दोनों का अलग-अलग स्वाद होता है। ब्रिसबेन...

ऑस्ट्रेलिया: आइसक्रीम या पेस्ट्री खाना किसे पसंद नहीं होता। बच्चे हों या बड़े इन दोनों चीजों को देखकर सभी के मुंह में पानी जरूर आ जाता है। दुनियाभर में अलग-अलग तरीकों से आइसक्रीम और पेस्ट्री बनाई जाती है। लिहाजा दोनों का अलग-अलग स्वाद होता है। ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) के लेई ऐलन एक ऐसे पेस्ट्री शैफ हैं जो आइसक्रीम और पेस्ट्री का कॉम्बीनेशन तैयार कर अपने ग्राहकों के आगे परोसते हैं। देखने में आकर्षक और खाने में बहुत स्वादिष्ट इस पेस्ट्री को खाने के लिए लोगों को लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता है। लेई बताते हैं कि वह पेस्ट्री आइसक्रीम बनाने में एक सीक्रेट फॉर्मूला अपनाते हैं। वह इसको बनाने में घंटों लगाते हैं।

उन्होंने बताया कि एक डेनिश पेस्ट्री के कोन में लगभग 64 लेयर होती हैं जिनमें अंदर की ओर बटर और चॉकलेट का मिश्रण होता है। लेई ने बताया कि पेस्ट्री को पहले आधा पकाया जाता है, उसके बाद उसे तल कर ठंडा किया जाता है। रोलिंग, बेकिंग और फ्राइंग का सारा प्रोसैस पूरा करने में लगभग 72 घंटे का समय लग जाता है। पेस्ट्री के कोन को हाथ से रोल किया जाता है। उसमें किसी भी प्रकार की मशीन का इस्तेमाल नहीं होता। लेई की मानें तो उन्होंने ब्रिसबेन की मार्कीट में कुछ समय पहले ही अपना बिजनैस शुरू किया है और वह लोगों की मिली प्रतिक्रिया और प्यार से बहुत खुश हैं।

उन्होंने बताया कि हमने अपने बिजनैस की शुरूआत कुछ ही आइसक्रीम पेस्ट्री से की थी। लोगों को पसंद आने के बाद हमने ज्यादा मात्रा में इसे बनाना शुरू कर दिया। आइसक्रीम की तरह और बेहद रंग-बिरंगी होने के कारण लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। लेई की दुकान पर आइसक्रीम कॉमबरी सॉफ्ट सर्व ओरिओ, सी साल्ट, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट जैसे 8 फ्लेवर में मौजूद हैं। लेई की सॉफ्ट सर्व आइसक्रीम पेस्ट्री की रैसिपी जानने के लिए कई लोग उनके पास आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!