Edited By Pardeep,Updated: 22 Jan, 2026 03:26 AM

दुनिया में खूबसूरती को लेकर अलग-अलग राय होती है। जैसे वेनेजुएला की महिलाओं को उनकी चमकदार त्वचा, घने बाल और निखरी रंगत की वजह से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष किस देश के...
इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया में खूबसूरती को लेकर अलग-अलग राय होती है। जैसे वेनेजुएला की महिलाओं को उनकी चमकदार त्वचा, घने बाल और निखरी रंगत की वजह से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष किस देश के माने जाते हैं?
अगर नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए है। हाल ही में इंफोडेक्स (Infodex) की ओर से दुनिया के 25 देशों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें यह बताया गया है कि किस देश के पुरुषों को सबसे ज्यादा हैंडसम माना जाता है। इस लिस्ट में जापान, कोरिया, पाकिस्तान, स्पेन जैसे कई देशों के नाम शामिल हैं।
हैंडसम होने की परिभाषा हर जगह अलग
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हैंडसम होने के मायने भी अलग होते हैं। कहीं चेहरे की बनावट को सुंदरता का पैमाना माना जाता है, तो कहीं फिट बॉडी, अच्छी ग्रूमिंग, स्टाइल और कॉन्फिडेंस को ज्यादा अहमियत दी जाती है। इसी वजह से यह तय करना आसान नहीं होता कि कौन-से देश के पुरुष सबसे ज्यादा हैंडसम हैं। फिर भी इंफोडेक्स की रिपोर्ट में इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रैंकिंग दी गई है।
नंबर 1 पर कौन?
इस रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन को पहला स्थान मिला है। यानी स्पेन के पुरुषों को दुनिया में सबसे ज्यादा हैंडसम माना गया है। स्पेनिश पुरुष आमतौर पर गोरी त्वचा, अलग-अलग रंग की आंखों, लीन बॉडी और साफ दिखने वाली जॉ-लाइन के लिए जाने जाते हैं।
टॉप 5 देशों की लिस्ट
भारत को मिला शानदार स्थान
इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है, जो भारतीयों के लिए गर्व की बात है। भारत को 7वां स्थान मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हर तरह की खूबसूरती देखने को मिलती है। कहीं नीली आंखें, कहीं गेहुआ या डस्की स्किन टोन, तो कहीं मजबूत पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास। कई महिलाएं भारतीय पुरुषों की सादगी, स्टाइल और व्यक्तित्व पर फिदा होती हैं।
पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल
इस लिस्ट में पाकिस्तान को भी जगह मिली है। पाकिस्तान को 19वां स्थान दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वहां के पुरुष आमतौर पर लंबे कद और फेयर स्किन के लिए जाने जाते हैं।
पूरी टॉप-25 लिस्ट ऐसे है
-
6वां स्थान: तुर्की
-
7वां स्थान: भारत
-
8वां स्थान: यूके
-
9वां स्थान: जापान
-
10वां स्थान: जर्मनी
-
11वां स्थान: सऊदी अरब
-
12वां स्थान: यूनाइटेड किंगडम
-
13वां स्थान: कनाडा
-
14वां स्थान: डेनमार्क
-
15वां स्थान: साउथ अफ्रीका
-
16वां स्थान: चीन
-
17वां स्थान: नॉर्वे
-
18वां स्थान: लेबनन
-
19वां स्थान: पाकिस्तान
-
20वां स्थान: चेक रिपब्लिक
-
21वां स्थान: वेनेजुएला
-
22वां स्थान: वियतनाम
-
23वां स्थान: सोमालिया
-
24वां स्थान: अंगोला
-
25वां स्थान: साउथ कोरिया