पाक में अमेरिकी दूतावास की कार की चपेट में आने से महिला की मौत

Edited By Updated: 27 Jan, 2020 03:22 PM

woman dies as us embassy suv rams into car in islamabad

अमेरिकी दूतावास की एक कार की चपटे में आने से एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो....

इस्लामाबादः अमेरिकी दूतावास की एक कार की चपटे में आने से एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दूतावास वाहन को पाकिस्तानी चालक चला रहा था।

 

उस पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक यह घटना रविवार को इस्लामाबाद के मरगल्ला रोड पर उस समय हुई जब अमेरिकी दूतावास का टोयोटा लैंड क्रूजर ने सुजुकी खैबर कार को पीछे से टक्कर मार दी।

 

इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल दोनों वाहनों में से किसी एक ने रेड लाइट पार किया था। घायलों को पाकिस्तान चिकित्सा विज्ञान संस्थान ले जाया गया जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। पाकिस्तान में दूतावास की गाड़ियो से दुर्घटना आम है। पूर्व में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!