जर्मनी: बस में महिला ने यात्रियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले,  6 लोग घायल

Edited By Updated: 31 Aug, 2024 05:45 PM

woman in germany attacks passengers on bus with knife 6 injured

पश्चिम जर्मनी में एक बस में चाकूबाजी की घटना में छह लोगों के घायल हो जाने के बाद पुलिस ने 32 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने...

बर्लिन: पश्चिम जर्मनी में एक बस में चाकूबाजी की घटना में छह लोगों के घायल हो जाने के बाद पुलिस ने 32 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में राजनीतिक या धार्मिक मंशा का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को कहा था कि जिन लोगों पर चाकू से हमला किया गया, उनमें तीन की स्थिति नाजुक है। कोलोन शहर के पास सिएगेन में शुक्रकवार को शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर यह हमला हुआ। बस एक स्थानीय उत्सव के लिए जा रही थी और उसमें कम से कम 40 लोग सवार थे।

 

पुलिस एवं अभियोजकों ने बताया कि इस हमले में 16 से 30 साल तक के छह स्थानीय लोग घायल हुए जिनमें से तीन को उपचार के बाद शनिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। सिएगेन में चाकूबाजी सोलीनगेन के चाकू हमले के एक सप्ताह बाद हुई है। सिएगेन और सोलीनगेन दोनों ही उत्तरी राइन वेस्ट्फ़ेलिया में हैं। करीब एक सप्ताह पहले सोलीनगेन में एक संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथी पर तीन लोगों की हत्या तथा आठ अन्य को घायल करने का आरोप लगा था।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!