ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के देशों में शाहेद ड्रोन मार गिराये: जेलेंस्की

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 01:28 PM

zelenskyy ukraine helping allies counter iranian made shahed drones

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले 'शाहेद' ड्रोनों को मार गिराया। जेलेंस्की ने कहा कि ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं।

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले 'शाहेद' ड्रोनों को मार गिराया। जेलेंस्की ने कहा कि ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है।

PunjabKesari

राष्ट्रपति ने इन अभियानों की पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में की, जिसे शुक्रवार तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में भाग लिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!