10 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा घायल... दो बसों की टक्कर से मची चीख पुकार

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 06:24 PM

10 people died tragically in tamil nadu more than 20 injured

तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्मनगुडी के पास पिल्लैयारपट्टी से करीब पांच किलोमीटर दूर तिरुपत्तूर इलाके में तमिलनाडु सरकार की दो बसों की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुम्मनगुडी के पास पिल्लैयारपट्टी से करीब पांच किलोमीटर दूर तिरुपत्तूर इलाके में तमिलनाडु सरकार की दो बसों की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बसें इतनी जोर से भिड़ीं कि कई यात्री गाड़ियों में फंस गए। स्थानीय लोगों और साथ सफर कर रहे यात्रियों की मदद से कई लोगों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त बसों से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, एक बस तिरुप्पुर से कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुडी से डिंडीगुल की ओर बढ़ रही थी। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से फट गया।

घटना स्थल से सामने आए वीडियो बेहद दर्दनाक हैं- ज़मीन पर कतार में पड़ी लाशें, बस से कूदकर जान बचाती महिला, और घायल यात्रियों की चीख-पुकार दिल दहला देने वाली है। एक घायल महिला को ज़मीन पर बैठे देखा गया, जिसके माथे से लगातार खून बह रहा था।

इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के कारण और घायलों की स्थिति को लेकर अधिकारी जल्द विस्तृत जानकारी जारी करेंगे।

इस घटना ने प्रदेश को एक बार फिर झकझोर दिया है, क्योंकि एक हफ्ते के भीतर दक्षिणी तमिलनाडु में बसों के बीच यह दूसरी बड़ी टक्कर है। इससे पहले तेनकासी ज़िले में दो निजी बसों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हुई थी, जिसका कारण लापरवाही से गाड़ी चलाना बताया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!