14 वर्षीय छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Edited By Updated: 26 Feb, 2025 11:11 PM

14 year old student dies of heart attack in raigad district

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नगरपालिका स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की एक ‘थीम पार्क' में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जहां वह अन्य विद्यार्थियों के साथ घूमने गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नगरपालिका स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की एक ‘थीम पार्क' में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जहां वह अन्य विद्यार्थियों के साथ घूमने गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब घनसोली के निगम स्कूल के छात्र घूमने के लिए खोपोली स्थित ‘इमेजिका थीम पार्क' गए थे।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र आयुष धर्मेंद्र सिंह को बेचैनी महसूस होने लगी और वह बेंच पर बैठ गया और फिर अचानक बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया कि छात्र को पार्क के कर्मचारियों और शिक्षकों की मदद से परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इसके बाद सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पता चला कि छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!