आतंकवादियों ने फिर कश्मीर में बाहरी नागरिकों को बनाया निशाना, दो लोगों को गोली मारी

Edited By Updated: 03 Nov, 2022 07:22 PM

2 non local labourers shot at in anantnag hospitalised

आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीरमें बाहरी नागरिकों को निशाना बनाया है।

श्रीनगर: आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीरमें बाहरी नागरिकों को निशाना बनाया है। अनंतनाग के वनीहामा में दो लोगों को उग्रवादियों ने वीरवार को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार वनीहामा के एसएपीएस स्कूल में काम करने वाले दो श्रमिकों को वीरवार शाम को आतंकवादियों ने गोली मार दी। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के डाक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों का ईलाज चल रहा है।


जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी टवीटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जिन दो लोगों को आतंकवादियों ने गोली मारी है उनमें से एक बिहार का और दूसरा नेपाल का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!