Sunny Deol और राजकुमार संतोषी की जोड़ी 30 साल बाद फिर मचाएगी धमाल, 'बटवारा 1947' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 03:31 PM

sunny deol next film is titled batwara 1947 it will be released in august

आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी किया जो विभाजन पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को...

Batwara 1947 Motion Poster Release : आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी किया जो विभाजन पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

वर्ष 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म नफरत और भय के दौर में साहस का मार्ग चुनने वाले एक नायक की कहानी प्रस्तुत करती है। पहले इसका शीर्षक 'लाहोर 1947' था। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता आमिर खान के स्वामित्व वाले स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोशन पोस्टर साझा किया। 

यह भी पढ़ें: मातम में बदलीं सगाई की खुशियां: 3 वाहनों की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला महाराष्ट्र

PunjabKesari

स्टूडियो ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, नफरत और भय के दौर में उन्होंने साहस को चुना। 'बटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें। 'बटवारा 1947' में संतोषी और सनी देओल 30 साल बाद एक साथ नज़र आएंगे। 

PunjabKesari

फिल्म निर्माता-अभिनेता की यह जोड़ी पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में ए आर रहमान ने संगीत दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!