अधूरे रह गए ख्वाब, मौत के गहरे सन्नाटे में बदल गई झरने की कल-कल आवाज..., पूरी घटना सुन कांप जाएगी रुह, Video Viral

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 03:38 PM

3 teenage girls drown in andhra pradesh waterfall turning joy into mourning

आंध्र प्रदेश की अनंतगिरि पहाड़ियों में घूमने गईं चार सहेलियों के लिए एक सेल्फी जानलेवा साबित हुई। हुकुमपेटा मंडल के जम्बुवालसा गांव की रहने वाली ये तीनों लड़कियां विशाखापट्टनम के पास स्थित मुलगुम्मी वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गई थीं, जहाँ तीनों...

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश की अनंतगिरि पहाड़ियों में घूमने गईं चार सहेलियों के लिए एक सेल्फी जानलेवा साबित हुई। हुकुमपेटा मंडल के जम्बुवालसा गांव की रहने वाली ये तीनों लड़कियां विशाखापट्टनम के पास स्थित मुलगुम्मी वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गई थीं, जहाँ तीनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब तीनों झरने के पास सेल्फी ले रहीं थी।

<

>

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पहाड़ियों पर काई और गीली मिट्टी की वजह से जमीन बेहद फिसलन भरी थी। सेल्फी लेने के दौरान अचानक पैर फिसलने से तीन लड़कियां सीधे गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गईं। मदद की पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अन्य तीन सहेलियों को नहीं बचाया जा सका। मृतकों की पहचान त्रिशा,रत्नकुमारी (16 वर्ष) और पवित्रा (16 वर्ष) के तौर हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बरामद किया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी

घटना के बाद अधिकारियों ने पर्यटकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, देखने में यह झरना छोटा लग सकता है, लेकिन इसके भीतर का बहाव और चट्टानी फिसलन इसे खतरनाक बनाते हैं।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!