वह 'सरेंडर' गांधी कैसे बन गए: स्टारलिंक को लेकर राम माधव ने राहुल पर निशाना साधा

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 05:53 PM

how he became  surrender  gandhi ram madhav targets rahul over starlink

भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एलन मस्क के स्टारलिंक पर की गई टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि भारत में स्पेक्ट्रम आवंटन पूरी तरह से कानून के मुताबिक और बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। माधव ने कहा कि भारत कोई ''कमजोर अर्थव्यवस्था''...

नेशनल डेस्क : भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एलन मस्क के स्टारलिंक पर की गई टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि भारत में स्पेक्ट्रम आवंटन पूरी तरह से कानून के मुताबिक और बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। माधव ने कहा कि भारत कोई ''कमजोर अर्थव्यवस्था'' नहीं है और स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़े सभी फैसले कानून के दायरे में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जियो, एयरटेल और स्टारलिंक जैसी कंपनियाँ स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार कर रही हैं। भाजपा नेता माधव ने कहा, ''जिन लोगों को वह कुलीन वर्ग और इसी तरह के अन्य लोगों के रूप में संदर्भित कर रहे हैं, वे भी स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चाहे जियो हो या एयरटेल, सभी स्टारलिंक की तरह कतार में हैं और प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

माधव ने गांधी पर निशाना साधा और इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ''वह हम सभी से एलन मस्क और ट्रंप के सामने 'सरेंडर' करने की बात कह रहे थे, कि आप एक ऐसी पार्टी हैं जो 'सरेंडर' कर देती है। तो अब ऐसा क्या हुआ कि वह (राहुल) खुद इतना 'सरेंडर' कर रहे हैं? वह इतने बेचैन क्यों हो रहे हैं कि एलन मस्क को कोई मुश्किल हो रही है?'' स्टारलिंक पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की पूर्व की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए माधव ने कहा कि पार्टी ने पहले उपग्रह इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था, लेकिन अब वह मस्क का समर्थन करती दिख रही है।

उन्होंने कहा, ''कुछ महीने पहले ही उनके अपने नेता जयराम रमेश कह रहे थे कि एलन मस्क का स्टारलिंक देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उनके सलाहकार भी इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे थे। तो फिर अचानक वह 'सरेंडर गांधी' कैसे बन गए?'' माधव ने पूछा, ''उन्हें ऐसा क्या मिल गया कि जो लोग कल तक हम पर आरोप लगा रहे थे, वे आज अचानक एलन मस्क की सेवा में जुट गए हैं?'' उन्होंने कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर स्पेक्ट्रम आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

भाजपा नेता ने कहा, ''राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि उनकी संप्रग सरकार के दौरान स्पेक्ट्रम को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था और स्पेक्ट्रम को पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बेचा गया था।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन यह मोदी सरकार है; यहाँ सबकुछ नियमों, कायदों और कानून के मुताबिक ही होगा। जिसे भी यह मिलना है, उसे बिना किसी भेदभाव के मिलेगा... चाहे 'सरेंडर गांधी' एलन मस्क को खुश करने की कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें।''

माधव ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी जी को अचानक एलन मस्क से इतना लगाव कैसे हो गया। वह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, फैसला कानून और भारत के नियमों के अनुसार ही होगा।'' उन्होंने कहा, ''जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कल साफ तौर पर कहा था, यह फैसला मोबाइल की सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, स्पेक्ट्रम और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। सरकार इस मामले पर पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।''

भारत सरकार ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों को खारिज किया कि घरेलू कारोबारी हितों की वजह से स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवाओं को रोका जा रहा है। इससे पहले, मस्क ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, ''स्टारलिंक के पास 165 से अधिक देशों में लाइसेंस है और इसने भारत सरकार के हर नियम तथा जरूरत को पूरा करने में पाँच साल बिताए हैं, तो फिर अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?'' बाद में, उन्होंने राहुल गांधी को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया। गांधी के पोस्ट के जवाब में मस्क ने कहा, ''धन्यवाद, राहुल। यह वाकई चिंताजनक है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!