ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 महिलाओं समेत 4 की मौत, 14 अन्य घायल

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 10:36 PM

4 people including 2 women killed 14 others injured in firing

अमेरिका के शिकागो शहर में बुधवार देर रात एक रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के दौरान घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा...

नेशनल डेस्क: अमेरिका के शिकागो शहर में बुधवार देर रात एक रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के दौरान घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना कब और कहां हुई?

यह घटना शिकागो के रिवर नॉर्थ इलाके में एक रेस्तरां के बाहर हुई, जहां एक गायक के एल्बम रिलीज की पार्टी चल रही थी। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ पर गोलीबारी की और फिर मौके से वाहन में बैठकर फरार हो गया। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में 21 से 32 साल की उम्र के 13 महिलाएं और 5 पुरुष घायल हुए हैं। मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायल लोगों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन अस्पताल के प्रवक्ता क्रिस किंग ने कहा कि वे आपातकालीन विभाग में कई घायल लोगों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन घायलों की संख्या और स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

अमेरिका में गन कल्चर की गंभीरता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में अमेरिका में 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हथियारों के कारण हुई है। अमेरिका की कुल आबादी लगभग 33 करोड़ है, जबकि देश में हथियारों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। यहां हथियार खरीदने के नियमों के अनुसार, राइफल या छोटी बंदूक खरीदने के लिए कम से कम 18 साल की उम्र होनी चाहिए, जबकि अन्य हथियारों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!