5 star hotel wedding cost: Taj, Oberoi, Leela भारत के 5 स्टार होटल में कितना आएगा शादी का खर्च, जानें शाही शादी का बजट

Edited By Updated: 04 Dec, 2025 12:43 PM

5 star hotel wedding cost taj oberoi leela itc grand wedding cost

भारत में शादी अब केवल एक रस्म नहीं बल्कि एक शानदार और यादगार अनुभव बन चुकी है। जोड़े आज अपने बड़े दिन को शाही अंदाज में मनाना चाहते हैं, इसलिए 5-स्टार होटल्स, पैलेस रिसॉर्ट्स और लग्ज़री वेन्यू की मांग लगातार बढ़ रही है।

नेशनल डेस्क: भारत में शादी अब केवल एक रस्म नहीं बल्कि एक शानदार और यादगार अनुभव बन चुकी है। जोड़े आज अपने बड़े दिन को शाही अंदाज में मनाना चाहते हैं, इसलिए 5-स्टार होटल्स, पैलेस रिसॉर्ट्स और लग्ज़री वेन्यू की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे आलीशान और ब्रांडेड होटल्स में शादी का खर्च सिर्फ जगह के किराए तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इंटीरियर, आउटडोर लॉन, खान-पान, सजावट और पेशेवर सेवाओं की वजह से इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं, भारत के सबसे महंगे 5-स्टार होटल में शादी करने का असली खर्च और इसके पीछे की वजहें।

 शादी का खर्च तय करने वाले मुख्य कारक हैं:

भारत के सबसे महंगे 5-स्टार होटल और शादी का खर्च

  1. ITC Grand, Gurugram
    Indo-European architecture और हरे-भरे लॉन के साथ आउटडोर समारोह के लिए उपयुक्त। लागत: 50 से 80 लाख रुपये।

  2. Taj Falaknuma Palace, हैदराबाद
    पुराने निज़ामी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं का संगम। लागत: 90 लाख से 2 करोड़ रुपये।

  3.  Leela Palace, Jaipur and Delhi
    मुगल गुंबद और हस्तनिर्मित शाही विलासिता। लागत: 60 से 90 लाख रुपये।

  4. Oberoi Udaivilas, Udaipur
    झील के किनारे स्थित शाही महल जैसी वास्तुकला, शानदार आंगन और नाव लैंडिंग की सुविधा। लागत: 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपये।

  5. Vestination, Goa/Mumbai
    समुद्र तट के किनारे आधुनिक और भव्य वेडिंग स्थल। लागत: 40 से 70 लाख रुपये।

औसत 5-स्टार शादी की लागत

  • छोटी शादी (100-150 मेहमान): लगभग 30 से 50 लाख रुपये।

  • मध्यम आकार की शादी (200-300 मेहमान): 50 से 80 लाख रुपये।

  • ग्रैंड शाही शादी (400+ मेहमान): 1 से 2 करोड़ रुपये तक।

5-स्टार होटल में शादी केवल खर्च का मामला नहीं, बल्कि शाही अनुभव, बेहतरीन प्रबंधन और यादगार पल बनाने का एक तरीका है। अगर आप अपनी शादी को बॉलीवुड स्टाइल और शाही अंदाज़ में मनाना चाहते हैं, तो इस खर्च को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!