बोकारो स्टील प्लांट में भीषण हादसा: हॉट मेटल गिरने से 5 ठेका मजदूर झुलसे, कई गंभीर

Edited By Updated: 03 Jun, 2025 01:17 PM

5 workers got hit by hot metal in bokaro steel plant

झारखंड के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में गंभीर औद्योगिक हादसा हो गया। यह दुर्घटना स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में उस वक्त हुई जब वहाँ कार्यरत ठेका मजदूर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक गर्म तरल धातु (हॉट मेटल) नीचे गिर पड़ा...

नेशनल डेस्क। झारखंड के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट में गंभीर औद्योगिक हादसा हो गया। यह दुर्घटना स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में उस वक्त हुई जब वहाँ कार्यरत ठेका मजदूर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक गर्म तरल धातु (हॉट मेटल) नीचे गिर पड़ा जिसकी चपेट में आकर पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

कैसे हुआ हादसा?

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। SMS-2 में नियमित संचालन के दौरान अचानक हॉट मेटल नीचे आ गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी या मानवीय चूक के कारण हुआ है। गिरते ही हॉट मेटल की अत्यधिक गर्मी और तीव्रता के चलते पास में खड़े समर कुमार वारी, छोटेलाल मांझी, रुपलाल गिराई, नंदकिशोर राय और आनंद मंडल इसकी चपेट में आ गए। सभी मजदूर ठेका एजेंसी संदीप इंटरप्राइजेस से जुड़े बताए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बड़ा बदलाव: अब JNU में नहीं होगा कुलपति, जानिए क्या रखा गया नया नाम?

 

सभी घायल ICU में भर्ती 

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को तत्काल प्लांट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें ICU में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें: Video: थाईलैंड से आए यात्री के बैग से मिले 47 जहरीले सांप और 5 कछुए, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

 

प्लांट में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे की खबर मिलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन के अधिकारी कर्मचारी यूनियनों के नेता और अन्य कर्मचारी तुरंत घटनास्थल और अस्पताल पहुँचे। यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से झुलसे मजदूरों के समुचित इलाज उनके परिवारों को मुआवज़ा देने और प्लांट में सुरक्षा मानकों की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्लांट में कार्यरत श्रमिकों और अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या SMS-2 में सुरक्षा प्रोटोकॉल का उचित पालन किया जा रहा था या नहीं। एक यूनियन नेता ने कहा, यह हादसा लापरवाही का नतीजा हो सकता है। हर बार हादसे के बाद मुआवज़े की बात होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता।

प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार आंतरिक जांच का आदेश दे दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का सटीक पता चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!