टूटा 5 साल के दान का रिकॉर्ड, माता वैष्णो देवी मंदिर के दान-पात्र में जमा हुए इतने करोड़

Edited By Updated: 16 Mar, 2025 08:28 PM

5 years donation record broken at mata vaishno devi temple

माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार दान देने के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भक्त माता के दरबार में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

नेशनल डेस्क : माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार दान देने के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भक्त माता के दरबार में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में मंदिर को 171.90 करोड़ रुपये का दान मिला है। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह दान मात्र 63.85 करोड़ रुपये था।

सोना-चांदी का भी बढ़ा चढ़ावा

2024-25 में 27.7 किलोग्राम सोना और 3424 किलोग्राम चांदी दान में दी गई है, जबकि 2020-21 में 9 किलोग्राम सोना और 753 किलोग्राम चांदी चढ़ाई गई थी।

जम्मू के RTI कार्यकर्ता रमन शर्मा ने श्राइन बोर्ड से दान के आंकड़ों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में मंदिर बोर्ड ने दान की पूरी रिपोर्ट पेश की।

पिछले सालों में दान का आंकड़ा

2021-22 में – 166.68 करोड़ रुपये
2022-23 में – 223.12 करोड़ रुपये
2023-24 में – 231.50 करोड़ रुपये
2024-25 (जनवरी तक) – 171.90 करोड़ रुपये

कोविड के दौरान मंदिर रहा बंद

कोरोना महामारी के दौरान मंदिर लगभग 5 महीने तक बंद रहा था। 16 अगस्त 2020 को इसे दोबारा भक्तों के लिए खोला गया था। इसके बाद से भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2012 में 1.04 करोड़ भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था, जबकि 2023 में 95.22 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे थे।

दान में बढ़ोतरी जारी

श्राइन बोर्ड के अनुसार, सोने और चांदी के दान में भी बढ़ोतरी हुई है।

2020-21: 9.075 किलोग्राम सोना, 753.630 किलोग्राम चांदी
2021-22: 26.351 किलोग्राम सोना, 2400.705 किलोग्राम चांदी
2022-23: 33.258 किलोग्राम सोना, 3756.582 किलोग्राम चांदी
2023-24: 23.477 किलोग्राम सोना, 4072.486 किलोग्राम चांदी
2024-25 (जनवरी तक): 27.717 किलोग्राम सोना, 3424.538 किलोग्राम चांदी
श्राइन बोर्ड का कहना है कि यह धातुएं अशुद्ध रूप में दान की जाती हैं, इसलिए इनकी सही कीमत का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!