59वां गुयाना स्वतंत्रता दिवस समारोह: भारतीय संसद प्रतिनिधिमंडल रहा शामिल

Edited By Updated: 26 May, 2025 11:21 AM

59 th guyana independence day celebrations

गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में भारतीय संसद का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मानपूर्वक शामिल हुआ। यह कार्यक्रम गुयाना के राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक रहा, जिसमें राष्ट्रपति इरफान अली, उप-राष्ट्रपति भगवत जगदेव, प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स,...

नेशनल डेस्क:  गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में भारतीय संसद का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मानपूर्वक शामिल हुआ। यह कार्यक्रम गुयाना के राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक रहा, जिसमें राष्ट्रपति इरफान अली, उप-राष्ट्रपति भगवत जगदेव, प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स, कैबिनेट के मंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर दोनों देशों के बीच गहरे मित्रता और सहयोग को और सशक्त करने का संदेश दिया। यह सहभागिता भारत और गुयाना के बीच लगातार प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक मानी जा रही है।

 बता दें कि भारत का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस समय कैरेबियाई देश गुयाना की यात्रा पर है, जिसकी अगुवाई कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के गुयाना पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) मार्क एंथनी फिलिप्स और उप-राष्ट्रपति भरत जगदेव से हुई। इन बैठकों में भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक संबंधों, आर्थिक सहयोग, और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा की गई।  शशि थरूर ने प्रधानमंत्री फिलिप्स के द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आभार व्यक्त किया।

“गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शरीक होना हमारे लिए गर्व की बात है। डिनर के दौरान कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, विशेष रूप से आतंकवाद को लेकर। दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं असीमित हैं।” थरूर ने यह भी बताया कि गुयाना सरकार के अधिकारी हर साल भारत के तकनीकी सहयोग कार्यक्रम (ITEC) के तहत प्रशिक्षण के लिए आते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच ज्ञान और क्षमताओं का आदान-प्रदान मजबूत होता है।

 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बताया कि गुयाना और भारत के संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से गहरे हैं। उन्होंने कहा, “1830 से 1840 के बीच यूपी और बिहार से हजारों लोग खेती के अनुबंध पर गुयाना आए थे। आज यहां की करीब 40% आबादी भारतीय मूल की है। दिवाली, होली, रामायण, बॉलीवुड—सब कुछ यहां के जनजीवन में रचा-बसा है।” सूर्या ने यह भी कहा कि गुयाना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत का पूरा समर्थन किया है, जो वैश्विक मंचों पर भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

  कौन-कौन शामिल हैं प्रतिनिधिमंडल में?

इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं:

  • शशि थरूर (कांग्रेस)

  • तेजस्वी सूर्या (भाजपा)

  • सरफराज अहमद (झामुमो)

  • गणपति हरीश मधुर बालयोगी (तेलुगू देशम पार्टी)

  • शशांक मणि त्रिपाठी (भाजपा)

  • भुवनेश्वर कलिता (भाजपा)

  • मिलिंद देवड़ा (शिवसेना)

  • तरणजीत संधू, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!