'एलपीजी सिलेंडर का दाम 89 रुपए बढ़ा दिया गया', उज्ज्वला योजना के बदले नियम से मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 09:19 PM

rahul gandhi slams modi government for changing rules under ujjwala scheme

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाने को सरकार का गरीब विरोधी कदम बताते हुए मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाने को सरकार का गरीब विरोधी कदम बताते हुए मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने गरीब परिवारों, महिलाओं, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पिछले 12 वर्षों की गरीब विरोधी आर्थिक नीतियों और समझौतापूर्ण विदेश नीति के कारण देश ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां लाखों गरीब परिवार और महिलाएं फिर से लकड़ी के चूल्हों के धुएं पर निर्भर होने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी गई है और पिछले तीन महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 89 रुपये बढ़ाए गए हैं। उनका आरोप था कि सरकार पहले कीमतें बढ़ाती है और फिर सब्सिडी कम कर गरीबों पर अतिरिक्त बोझ डालती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रवासी मजदूरों द्वारा व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में भी 323 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने सवाल किया कि बढ़ती महंगाई के बीच मजदूर अपनी आय से घर का खर्च कैसे चलाएगा। गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाती है जबकि दूसरी ओर गरीबों को आर्थिक नीतियों की कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसकी नीतियों का बोझ आखिर गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही क्यों उठाएं। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!