लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले आए सामने, तीन और व्यक्तियों की मौत

Edited By Updated: 04 May, 2021 10:43 AM

89 new cases of corona in ladakh three more deaths

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,315 हो गई और संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 148 हो गई।

लेह: लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,315 हो गई और संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 148 हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से लेह में 85 और करगिल में चार मामले सामने आए हैं।

 

केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह में 104 और करगिल में 44 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अब तक 12,884 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

 

संक्रमण के अब तक सामने आए कुल 14,315 मामलों में से लेह में 11,871 और करगिल में 2,444 मामले सामने आए हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!