8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! ₹50,000 बेसिक सैलरी वालों को मिल सकता है ₹15 लाख तक का एरियर, जानें कैसे?

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 01:09 PM

8th pay commission update arrears could hit 15 lakh for mid level staff

8th Pay Commission को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा है। लोग इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। इसी के साथ वे कर्मचारी जिनकी बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये से कम है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन्हें कितनी बढ़ोतरी मिलेगी और एरियर कितना...

नेशनल डेस्क: 8th Pay Commission को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा है। लोग इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। इसी के साथ वे कर्मचारी जिनकी बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये से कम है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन्हें कितनी बढ़ोतरी मिलेगी और एरियर कितना बन सकता है। इस संबंध में सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर फिटमेंट फैक्टर सही मिलता है तो उनका एरियर लाखों में मिल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पे- कमीशन में फिटमेंट फैक्टर काफी अहम होता है। इसके अनुसार ही आपकी बेसिक सैलरी कितनी बढ़नी है यह तय होता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जबकि 8वें वेतन आयोग के लिए अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने 2.0 से लेकर 3.25 तक की मांग रखी है। अगर फैक्टर ज्यादा तय होता है तो सैलरी और एरियर दोनों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

एरियर से बढ़ेगी इनकम

फिलहाल ने सरकार ने अभी तक 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख घोषित नहीं की है। ऐसा माना जाता है कि पिछला आयोग खतम होने अगले ही दिन नया आयोग लागू हो जाता है।  7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुआ है, ऐसे में माना जा रहा है कि नया वेतन 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। अगर इसमें देरी होती है, तो कर्मचारियों को एरियर के रूप में एक साथ बड़ी रकम मिल सकती है।

PunjabKesari

उदाहरण से समझें

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये के आसपास है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.0 रहता है तो सैलरी में सीमित बढ़ोतरी होगी और एरियर भी कम बनेगा। लेकिन अगर यही फैक्टर 2.28 या 2.57 तक पहुंचता है, तो हर महीने की बढ़ी हुई सैलरी का अंतर जमा होकर 15 से 20 महीनों में लाखों रुपये का एरियर बना सकता है। ऐसे में कुल एरियर 10 लाख से 15 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि यह पूरी तरह अनुमान है।

कर्मचारी संगठनों की मांग

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस बार वेतन बढ़ोतरी में निचले और मध्यम वर्ग के कर्मचारियों को ज्यादा राहत मिलनी चाहिए। इसलिए फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को भी ध्यान में रखने की मांग की जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार ही लेगी और इसमें अभी समय लग सकता है। फिलहाल साफ है कि 8वां वेतन आयोग आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की आय और जीवनशैली पर बड़ा असर डाल सकता है। खासकर 50 हजार से कम बेसिक सैलरी वालों के लिए यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!