त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, चीनी के दाम बढ़ने से फीकी पड़ सकती है मिठास

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 02:16 PM

a jolt of inflation ahead of the festive season rising sugar prices

रक्षाबंधन से लेकर दिवाली और छठ तक शुरू होने वाले त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

रक्षाबंधन से लेकर दिवाली और छठ तक शुरू होने वाले त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक महीने में चीनी की औसत खुदरा कीमत में 13.04% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सावन का पावन महीना जारी है और इसके साथ ही देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। रक्षाबंधन, गणपति, कृष्ण जन्माष्टमी, करवाचौथ से लेकर दिवाली और छठ तक आने वाले महीनों में घरों में मिठाइयों और मीठे पकवानों की मांग बढ़ने वाली है। लेकिन त्योहारों की तैयारियों के बीच आम लोगों के लिए महंगाई से जुड़ी एक चिंता सामने आई है।

घरों के बजट पर बढ़ा दबाव

चीनी की बढ़ती कीमतों ने त्योहारों से पहले घरों के बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में चीनी के दाम तेजी से बढ़ने की बात सामने आ रही है। पिछले करीब 20 दिनों में चीनी की कीमत में लगभग 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कई जगहों पर दुकानों में चीनी करीब 65 रुपये प्रति किलो तक बिकने की बात सामने आ रही है। ऐसे समय में चीनी के महंगे होने का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है।

13.04% बढ़ी औसत खुदरा कीमत

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने के दौरान देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत में 13.04% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब बाजार में मिठाइयों और अन्य मीठे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अगर कीमतों में तेजी बनी रहती है तो इसका असर मिठाई की दुकानों से लेकर घरों की रसोई तक दिखाई दे सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!