गाड़ी का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसाः 4 लोगों की मौके पर मौत, चारों ओर मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 10:02 PM

a major accident occurred due to a car tyre burst 4 people died on the spot

झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसांईडीह के पास दोपहर करीब एक से...

नेशनल डेस्कः झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसांईडीह के पास दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। 

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन में कई लोग सवार होकर यात्रा कर रहे थे। जैसे ही वाहन गोसांईडीह के समीप पहुंचा, अचानक उसका अगला टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे कई बार पलट गई। 

हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पिकअप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल यात्रियों का इलाज जारी है। 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सभी यात्री तमाड़ प्रखंड के वीरडीह गांव के रहने वाले थे। वे लोग बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित एक बड़ी आदिवासी रैली में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर यह भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क किनारे शव और घायल पड़े देख लोगों में भय और शोक का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के बावजूद मुख्य मार्ग पर जाम नहीं लगा और यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह जांच भी जारी है कि वाहन की स्थिति ठीक थी या फिर तेज गति और ओवरलोडिंग इसकी वजह बनी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!