ना जहर, ना साजिश... साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने दिया अपडेट

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 07:33 PM

a major revelation has been made in the death of sadhvi prem baisa

राजस्थान के जोधपुर में चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। करीब 18 दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, साध्वी की मौत किसी साजिश...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के जोधपुर में चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। करीब 18 दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, साध्वी की मौत किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं की वजह से हुई।

मेडिकल रिपोर्ट में क्या सामने आया?

पुलिस को पोस्टमार्टम, एफएसएल और विसरा रिपोर्ट मिल चुकी है। इन्हीं रिपोर्ट्स और डॉक्टरों की राय के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया कि साध्वी प्रेम बाईसा फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें अस्थमा की पुरानी समस्या थी, जिसके चलते अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी जान चली गई। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने मीडिया को बताया कि मेडिकल दस्तावेजों और विशेषज्ञों की राय में किसी बाहरी चोट या जहर जैसे तत्व का प्रमाण नहीं मिला।

जांच में कितनी गहराई?

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। अब तक 44 लोगों से पूछताछ की गई, 106 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की गई और 37 नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए। करीब ढाई हफ्ते की पड़ताल के बाद यह निष्कर्ष सामने आया।

नर्सिंग कर्मचारी की भूमिका पर सवाल

जांच के दौरान एक नर्सिंग कर्मचारी देवी सिंह से चार बार पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक उसने बिना डॉक्टर की लिखित सलाह के डेक्सोना और डायनापाल नामक इंजेक्शन लगाए थे। ये इंजेक्शन कथित रूप से रजिस्टर्ड मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के बिना दिए गए और इन्हें कर्मचारी स्वयं लेकर आया था। पुलिस ने इसे लापरवाही की श्रेणी में माना है और इस संबंध में मेडिकल काउंसिल से विस्तृत राय मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

परिवार अब भी संतुष्ट नहीं

हालांकि पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है, लेकिन साध्वी के पिता विरामनाथ अभी भी उपवास पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!