घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से किया बलात्कार, पुलिस ने जारी किया आरोपी का स्केच

Edited By Updated: 17 Sep, 2024 06:36 PM

a minor girl was after entering her house police released a sketch

महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद सनसनी मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक शख्स ने 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने बच्ची को धमकाते हुए बोला कि किसी को कुछ बताई तो...

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद सनसनी मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक शख्स ने 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने बच्ची को धमकाते हुए बोला कि किसी को कुछ बताई तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दूंगा। जब शाम को पीड़िता के माता-पिता काम से लौटे तो बच्ची ने पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें- आज नीलाम किए जाएंगे PM मोदी के तोहफे, 600 रुपए से लेकर 8 लाख तक होगी कीमत

दरअसल, यह मामला नागपुर के पार्डी थाने का है। यहां एक युवक ने दिनदहाड़ें एक घर में घुसा और नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को घमकाते हुए बोला कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता मजदूरी करने के लिए रोज की तरह चले गए थे। बच्ची घर पर अकेली थी, और वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां एक अंजान शख्स आता है और लड़की से कहता है कि मैं तुम्हारे पापा का दोस्त हूं। यह कहते हुए वह घर में घुस जाता है। उसने लड़की को भरोसा दिलाने के लिए एक- दो रिश्तेदारों के नाम भी बताए। ताकि लड़की को भरोसा हो जाए। इसके बाद आरोपी ने बच्ची का मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- रेल हादसों की साजिश लंबे समय तक नहीं चल पाएंगी, सरकार जल्द लाएगी सुरक्षा योजना: अमित शाह

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को धमकी देते हुए घर से बाहर चला गया। जब शाम को लड़की के माता-पिता काम से लौटे तो उसने सारी बात अपने परिजनों से बताई। अपने आप को संभालते हुए परिजनों ने इस घटना के मामले में पार्डी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस पूरे मामले को देखते हुए आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए स्केच जारी किया गया है। वहीं इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस का कहना है कि इस जघन्य घटना को अंजाम देने वाले को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

 

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!