BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Edited By Updated: 10 Jan, 2026 11:42 PM

a senior bjp leader has passed away taking his last breath at the age of 75

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कमलेश शुक्ला का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के रूद्रपुर में निधन हो गया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उनका निधन उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक अस्पताल में...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कमलेश शुक्ला का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के रूद्रपुर में निधन हो गया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उनका निधन उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 2017 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे।

उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जायेगा। वे मूल रूप से देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र के ग्राम के भेड़ी शुक्ल के निवासी थे और उन्होंने उत्तराखंड को अपनी कर्मभूमि बनाया और वहीं से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

PunjabKesari

शुक्ला ने उत्तर प्रदेश राइस मिलर संगठन के कई बार अध्यक्ष रहे तथा अखिल भारतीय राइस मिलर संगठन के उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाला था। वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक भी रहे। उन्हें इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स द्वारा समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 'यूपी रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!